Maharajganj

आईजीआरएस पर डीएम सख्त, असंतोषजनक फीडबैक पर पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता समेत 10 अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- जनपद में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और शिकायतकर्ताओं के संतुष्टि फीडबैक को लेकर जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सख्त रुख अपनाया है। आईजीआरएस की समीक्षा के दौरान असंतोषजनक फीडबैक मिलने पर विभिन्न विभागों के 10 अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।स्पष्टीकरण मांगे गए अधिकारियों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवा के प्रभारी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) मिठौरा, अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण), परियोजना अधिकारी नेडा, उप निदेशक कृषि, खंड विकास अधिकारी सिसवा, अधिशासी अभियंता विद्युत, जिला समाज कल्याण अधिकारी, उपायुक्त (मनरेगा) तथा अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) शामिल हैं।जिलाधिकारी द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता और शिकायतकर्ताओं से मिलने वाले संतुष्टि फीडबैक की नियमित समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में संबंधित अधिकारियों के कार्यों का फीडबैक अपेक्षा के अनुरूप नहीं मिलने पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने स्पष्ट किया है कि जनशिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या खानापूर्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने और शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें : सिसवा में प्रशासन का फ्लैग मार्च, विसर्जन मार्गों का लिया जायजा